सड़क दुर्घटना में रनिया के युवक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में रनिया के युवक की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में रनिया थाना क्षेत्र के बलंकेल गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष नाग की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रनिया. खूंटी-कोलेबिरा स्टेट हाईवे तीन में बसिया थाना क्षेत्र के बाघमुंडा मोड़ के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में रनिया थाना क्षेत्र के बलंकेल गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष नाग की मौत हो गयी. वहीं 22 वर्षीय विमल नाग और भुनेश्वर साहू घायल हो गये. बसिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. वहीं घायलों का इलाज बसिया रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. मनीष के परिजनों ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गरई गांव गया था. मनीष खूंटी बिरसा कॉलेज का छात्र था. वहीं पूर्व में वह रनिया में हॉकर का भी काम करता था.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola