विधायक रामसूर्या ने घायलों की मदद की
Published by : SATISH SHARMA Updated At : 20 Jan 2026 6:24 PM
विधायक रामसूर्या मुंडा ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को निजी वाहन से अस्पताल भेज कर उन्हें मदद पहुंचायी.
खूंटी. विधायक रामसूर्या मुंडा ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को निजी वाहन से अस्पताल भेज कर उन्हें मदद पहुंचायी. खूंटी जिले के कोबरा बटालियन (जोड़पुल ) के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना हुई. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ऑटो को धक्का मार दिया. जिसमें ऑटो सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा तुरंत मौके पर पहुंचे. विधायक ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तत्काल वाहन की व्यवस्था कर सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया, जिससे समय रहते उनका इलाज हो सका. घायलों को अस्पताल भेजने के बाद विधायक रामसूर्या मुंडा ने प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो. उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव मदद की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










