15वें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग का आरोप, डीसी को ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
15वें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग का आरोप, डीसी को ज्ञापन

ज्ञापन सौंप कर जिले में 15वें वित्त आयोग की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने शुक्रवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन को ज्ञापन सौंप कर जिले में 15वें वित्त आयोग की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. वहीं इसकी व्यापक जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम सभा द्वारा चयनित योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वयन किया जाना है, लेकिन सभी प्रखंडों में पूरक योजना के रूप में अनुपयोगी काम किया जा रहा है. प्रखंड कार्यालय द्वारा अनावश्यक रूप से रोबोटिक सोलर वाटर सिस्टम, सोलर वाटर सिस्टम और स्ट्रीट लाइट का काम जिला से बाहर के वेंडर के माध्यम से किया जा रहा है. जबकि गाइड लाइन के अनुसार योजना का कार्यान्वयन स्थानीय लाभुक समिति के माध्यम से या निविदा से किया जाना है. निविदा में भी प्रखंड स्तर से निबंधित लोगों को ही भाग लेना है. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय और वेंडर की मिलीभगत से औसत दर्जे का उपकरण और वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola