योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने का डीसी ने दिया निर्देश

Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 30 Apr 2026 6:39 PM

विज्ञापन

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों की कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों की कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति और प्रतिवेदनों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अब तक पूर्ण और अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली. वहीं अपूर्ण योजनाओं के कारणों के बारे में पूछा. उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने का निर्देश दिया. वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए कहा. इस दौरान उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना अंतर्गत जिले में सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है. इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया. कहा कि आगामी बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना अंतर्गत संचालित सभी सड़क निर्माण कार्यों की अद्यतन विवरणी प्रस्तुत करें. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए कहा. उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं जिले की योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. बैठक में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन प्रमंडल, एनआरईपी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

उपायुक्त ने योजनाओं का किया समीक्षाB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola