बिकुवादाग मंडा पूजा की तैयारी पूरी, मेला कल

Updated:
विज्ञापन
बिकुवादाग मंडा पूजा की तैयारी पूरी, मेला कल

कर्रा प्रखंड की उडिकेल पंचायत अंतर्गत बिकुवादाग में वैशाख पूर्णिमा मंडा मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड की उडिकेल पंचायत अंतर्गत बिकुवादाग में वैशाख पूर्णिमा मंडा मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके तहत शुक्रवार की रात में छउ नृत्य किया जायेगा. वहीं पटभक्ता दुलारचंद महतो के नेतृत्व में 121 भगतिया लपरा भंजाई, धुआं-सुआं, फुलकुंदी सहित अन्य अनुष्ठान करेंगे. शनिवार को मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष कुल 121 भगतिया मंडा पूजा में शामिल हुये हैं. सभी विधि-विधान और परंपराओं का पालन करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं. उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गये हैं. शनिवार को झूलन कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय मेले का समापन होगा. डहकेला पंचायत के तिलमी गांव में भी मंडा मेले का आयोजन किया जाएगा. जहां स्थानीय लोग पूरे उत्साह के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करेंगे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola