आइसीएसइ की परीक्षा में जिला के स्कूलों का रिजल्ट रहा शानदार

Updated:
विज्ञापन
आइसीएसइ की परीक्षा  में जिला के स्कूलों का रिजल्ट रहा शानदार

आइसीएसइ के 10वीं और 12वीं में जिले के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

खूंटी. आइसीएसइ के 10वीं और 12वीं में जिले के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है. खूंटी के लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं में शत प्रतिशत सफलता हासिल की है. स्कूल से कुल 103 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से सभी उत्तीर्ण हुए. स्कूल में हरीश भेंगरा ने सबसे अधिक 89.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बना. दूसरे स्थान पर खुशी मुंडू ने 86 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर खुशबू ओड़ेया ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किया. इसके बाद अनमोल हेम्ब्रोम ने 83 प्रतिशत, हर्ष कुमार महतो ने 82.8 प्रतिशत, अजीत कुमार गोप ने 79.6, आयुषि मिश्रा ने 79 प्रतिशत, अदिती तोपनो 78.8 प्रतिशत, धीरज लुगुन ने 77.6 प्रतिशत, ऐश्वर्या कुमारी ने 77.2 प्रतिशत अंक हासिल किया.

उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

शहर के उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. स्कूल से कुल 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 67 ने प्रथम श्रेणी और नौ ने द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल की. स्कूल की तसनीम आयशा ने सबसे अधिक 95 प्रतिशत अंक हासिल किये. उसके बाद दूसरे स्थान पर लक्ष्मी कुमारी ने 91.4 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर शिवम कुमार ने 90.6 प्रतिशत, चतुर्थ स्थान पर कुमारी कृति ने 90.2 प्रतिशत और पांचवे स्थान पर बसंत सोय ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किया.

डॉक्टर बनना चाहती है तसनीम आयशा

खूंटी के मो शाहिद परवेज की बेटी तसनीम आयशा बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है. उसने बताया कि डॉक्टर बनकर वह लोगों की सेवा करना चाहती है. तसनीम ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी पर अधिक फोकस किया. परीक्षा से पहले सोशल मीडिया से दूरी बना ली. मोबाइल पर भी सिर्फ पढ़ाई से संबंधित वीडियो देखने के लिए यूट्यूब का उपयोग करती थी. वहीं एआइ की भी मदद ली. परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन पांच घंटे की पढ़ाई करती थी. परीक्षा की तैयारी में परिवार से और शिक्षकों ने काफी मार्गदर्शन किया.

एसडीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार

एसडीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा. कक्षा 10वीं के परिणाम में रिया ओरिया ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं शौर्य कुमार ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया. तृतीय स्थान पर सैमुअल भरा ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किया. कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96 प्रतिशत रहा. कक्षा 12वीं (आइएससी) के परिणाम में प्रथम स्थान पर अपूर्वा एलेन होरो ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किया. वहीं दूसरे स्थान पर जोनाथन तिरु ने 86 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर शारदा कुमारी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किया. कक्षा 12वीं में स्कूल के शत प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे. विद्यालय के प्राचार्य अनूप लकड़ा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. वहीं कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमैनुएल बाड़ा के साथ-साथ राजन कुजूर, वाटसन सवासी, अरविंद कुमार मिश्रा तथा विश्राम कुजूर ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola