समाज में धर्म, जाति और समुदाय के आधार पर विभाजन की कोशिश : झामुमो

Published by :SATISH SHARMA
Published at :30 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
समाज में धर्म, जाति और समुदाय के आधार पर विभाजन की कोशिश : झामुमो

एसआइआर, जनगणना को लेकर झामुमो जिला समिति की बैठक

विज्ञापन

खूंटी. झामुमो खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को खूंटी डाकबंगला में जुबैर अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसआइआर, जनगणना सहित पार्टी संगठन के मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में विभिन्न पंचायत से आये कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को क्षेत्र की समस्या की जानकारी दी. जिलाध्यक्ष ने उन समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. बैठक में उपस्थित कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि एसआइआर के दौरान कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पैनी नजर रखें. पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए सतर्क रहें. सतर्क नहीं रहेंगे, तो बेवजह मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम कट जायेगा और लोग वोट देने से वंचित हो जायेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समाज में धर्म, जाति और समुदाय के आधार पर विभाजन की कोशिशों से सतर्क रहने की जरूरत है. केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला सचिव सुशील पाहन ने कहा कि केंद्र सरकार एसआइआर प्रक्रिया के नाम पर एक विशेष एजेंडे के तहत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा रही है. बैठक का संचालन शंकर सिंह मुंडा ने किया. बैठक में झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाडी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, केंद्रीय समिति सदस्य स्नेहलता कंडुलना, अमरनाथ मुंडा, भोलानाथ लाल, गुलशन सिंह मुंडा, सनिका बोदरा, शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केसरी,मकसूद अंसारी,मोजीर अंसारी, रुबेन तोपनो, नीतीश भेंगरा, अनिमा कच्छप, अर्चना नाग, सीमा कुमारी, शिशिर तोपनो, पूनम बारला, बिमला डोड़राय,मांगू होरो, सचिव महादेव मुंडा, शमीम अंसारी, प्रकाश नाग मुंडा, विमल पाहन, कमलेश महतो, तनवीर खान, विनोद उरांव, शेख फिरोज आदि उपस्थित थे.

एसआइआर, जनगणना को लेकर झामुमो जिला समिति की बैठक

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola