तजना नदी के बंद पुल को शुरू करने की मांग

रांची-खूंटी मार्ग में तजना नदी पर बंद पड़े पुल को पुनः शुरू करने की मांग
खूंटी. राजनीतिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्र ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर रांची-खूंटी मार्ग में तजना नदी पर बंद पड़े पुल को पुनः शुरू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि तकनीकी और सुरक्षा कारणों को लेकर एक साल से तजना नदी के एक पुल को बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पुल मजबूत है. मरम्मत कर पुल से आवागमन हो सकता है. उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त होने की जांच कराने की मांग की है. कहा कि अगर विभाग को लगता है कि कुल क्षतिग्रस्त है, तो ऐसी परिस्थिति में विभाग ने एक साल तक कोई सुध नहीं ली. न ही डीपीआर बनाया गया न ही रेलिंग की मरम्मत की गयी. यह विभाग का घोर लापरवाही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










