ट्रकों ने ली आठ माह में 10 की जान
Updated at : 19 Aug 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग पर बेलगाम चलनेवाले ट्रकें मौत बांट रही हैं. 2016 जनवरी से लेकर 18 अगस्त तक इस सड़क पर दुर्घटना में दस लोगों की जान जा चुकी है. 29 जनवरी को बलथरवा के पास खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग के निर्माण में लगे दो मजदूरों को एक टरबो ट्रक ने कुचल दिया. 10 फरवरी को […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग पर बेलगाम चलनेवाले ट्रकें मौत बांट रही हैं. 2016 जनवरी से लेकर 18 अगस्त तक इस सड़क पर दुर्घटना में दस लोगों की जान जा चुकी है. 29 जनवरी को बलथरवा के पास खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग के निर्माण में लगे दो मजदूरों को एक टरबो ट्रक ने कुचल दिया. 10 फरवरी को खलारी ओवरब्रिज पर एक ट्रक ने एक स्कूली बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. वह अपने चाचा के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था.
चाचा को भी गंभीर चोट लगी थी. इसी दिन प्रखंड के सरना में टरबो ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया. सात अप्रैल को खलारी में एक ट्रक ने दो बच्चियों को कुचल दिया. 30 जून को खलारी ओवरब्रिज के निकट नारायण सिंह नामक व्यक्ति की एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत हो गयी. 19 जून को जी टाइप के पास एक ट्रक पलट गया, जिससे चालक अजीत यादव की मौत हो गयी. 18 अगस्त को एक ट्रक ने बलथरवा के पास देवर-भाभी को कुचल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




