सरहुल पर निकली शोभायात्रा, मांदर की थाप पर झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन
सरहुल पर निकली शोभायात्रा, मांदर की थाप पर झूमे लोग

अखिल भारतीय सरना समाज समिति द्वारा मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. अखिल भारतीय सरना समाज समिति द्वारा मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सबसे पहले विभिन्न गांव के पाहन ने सरनास्थल पर सामूहिक रूप पूजा एवं प्रार्थना की गयी. इसके बाद प्रखंड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहानों को सरई फूल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. पूर्व विधायक कोचे मुंडा, बीडीओ नवीन चंद्र झा ने पाहनों को सम्मानित किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान वहां उपस्थित लोगों में उत्सव का माहौल रहा. शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे महिला-पुरुषों , युवाओं और बच्चों की टोली ने ढोल, नगाड़ों और मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया. शोभायात्रा में पारंपरिक गीत-संगीत के साथ जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली. शोभायात्रा प्रखंड मैदान से शुरू होकर मेन रोड, कर्रा मोड़ होते हुए खसुआ टोली तक गई. वहां से शोभायात्रा पुनः मेन रोड होते हुए हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक गयी. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शोभायात्रा समाप्त हो गयी. इसके पूर्व कार्यक्रम में पूर्व विधायक कोचे मुंडा, पड़हा राजा सानिका मुंडा ने विचार रखे. कार्यक्रम में बीडीओ नवीन चन्द्र झा, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कर, विधायक सुदीप गुड़िया की पत्नी अनीता कंडुलना, थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव , सब इंस्पेक्टर रोशन खाखा, प्रिया मुंडा, विजय मुंडा, दुर्गावती ओड़ेया आदि उपस्थित थे.

तोरपा में प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola