विधिक सेवाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 13 Aug 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
विधिक सेवाओं की दी गयी जानकारी

खलारी : प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद व कीर्तिनारायण सिंह ने कानून की जानकारी दी. सर्वोच्च न्यायालय की सात योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. इसके अलावे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, वाणिज्यिक व यौन शोषित पीड़ितों के लिए विधिक सेवा, […]

विज्ञापन
खलारी : प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद व कीर्तिनारायण सिंह ने कानून की जानकारी दी.
सर्वोच्च न्यायालय की सात योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. इसके अलावे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, वाणिज्यिक व यौन शोषित पीड़ितों के लिए विधिक सेवा, गरीबी उन्मूलन योजनाओं, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण व प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा की जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड विधिक सेवा केंद्र के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है.
जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें व जानकारी देकर लाभ दिलायें. शिविर में बीडीओ रोहित सिंह, अंचल अधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा, प्रमुख सोनी तिग्गा, मुखिया सोमरी राम, मानसी देवी, वीणा देवी, पुतुल देवी, आशा देवी, पुष्पा खलखो, पंसस कृष्णा रजक, मीना देवी, खलारी विधिक सेवा केंद्र की पारा लीगल वोलेंटियर तेजी किस्पोट्टा, ख्रीस्तनीरा गीध आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola