शिविर लगा कर खोला गया मजदूरों का खाता

तोरपा : प्रखंड के किसान भवन में शुक्रवार को शिविर लगा कर मनरेगा मजदूरों का खाता खोला गया. शिविर में लोगों का आधार कार्ड भी बनाया गया. वहीं सामाजिक सुरक्षा योजना हेतु लाभुकों का फार्म भी भरा गया. शिविर में स्वयं शौचालय के निर्माण के इच्छुक लाभुकों ने भी आवेदन भरा. प्रखंड के अलग-अलग पंचायत […]
तोरपा : प्रखंड के किसान भवन में शुक्रवार को शिविर लगा कर मनरेगा मजदूरों का खाता खोला गया. शिविर में लोगों का आधार कार्ड भी बनाया गया. वहीं सामाजिक सुरक्षा योजना हेतु लाभुकों का फार्म भी भरा गया.
शिविर में स्वयं शौचालय के निर्माण के इच्छुक लाभुकों ने भी आवेदन भरा. प्रखंड के अलग-अलग पंचायत के लिए अलग-अलग टेबल बनाये गये थे. जहां पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक व पंचायत सेवक संबंधित पंचायत के लोगों का आवेदन ले रहे थे. शिविर का उदघाटन बीडीओ प्रभाकर ओझा ने किया.
मौके पर उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है. मौके पर उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार, जेएसएस रवि कुमार सहगल, जीपीएस शर्मानंद प्रसाद सहित मुखिया निरल तोपनो, सुशांति कोनगाड़ी, जुलियानी तोपनो, शिशिर तोपनो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




