पीजी व बीएड की पढ़ाई शीघ्र

Updated at : 11 Aug 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
पीजी व बीएड की पढ़ाई शीघ्र

सितंबर में कॉलेज छात्र संघ का चुनाव होगा बुंडू : पांचपरगना किसान कॉलेज बुंडू प्रबंधन रांची विश्वविद्यालय को पीजी और बीएड की पढ़ाई के लिए प्रस्ताव भेजे तो शीघ्र ही यहां पढ़ाई शुरू हो सकती है. उक्त बातें रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने बुधवार को एनसीसी कैडेटों द्वारा सम्मान समारोह सह […]

विज्ञापन
सितंबर में कॉलेज छात्र संघ का चुनाव होगा
बुंडू : पांचपरगना किसान कॉलेज बुंडू प्रबंधन रांची विश्वविद्यालय को पीजी और बीएड की पढ़ाई के लिए प्रस्ताव भेजे तो शीघ्र ही यहां पढ़ाई शुरू हो सकती है. उक्त बातें रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने बुधवार को एनसीसी कैडेटों द्वारा सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही.
उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षकों को सम्मान देना सीखें. सम्मान देनेसे ही घर और समाज में आत्म सम्मान बढ़ेगा. पीपीके कॉलेज की दुर्दशा पर चर्चा करते हुए कहा कि नैक के माध्यम से कॉलेज की आधारभूत संरचना निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये दिये जायेंगे. उन्होंने कॉलेज का सीमांकन कर चहारदीवारी निर्माण करने की बात भी कही. कहा कि कॉलेज में कौशल विकास की पढ़ाई शुरू होगी.
भवन की कमी दो पारियों में पढ़ाई शुरू कर दूर की जा सकती है.
शिक्षकों की कमी को रिटायर शिक्षकों की सेवा लेकर कॉलेज प्रबंधन पूरा कर सकता है. उन्होंने सितंबर महीने में छात्र संघ का चुनाव कराने की भी घोषणा की. मौके पर एनसीसी प्रभारी सह हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राधारमण साहू ने कॉलेज में एनसीसी के प्रदर्शन को देखते हुए यहां शीघ्र ही महिला बटालियन शुरू करने की बात कही.
सेवानिवृत्त लोगों को सम्मानित किया गया
समारोह में कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय एवं एनसीसी के सूबेदार बरमेश्वर सिंह द्वारा सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य प्रो लोहरा महतो, डॉ रमेंद्र जायसवाल, पीएन बीद, सेवानिवृत्त प्रो केसी महतो, प्रो यूएन लाल, सेवानिवृत्त डॉ बीबी शुक्ला, दुर्गा साहू इत्यादि को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया. कॉलेज के प्राचार्य सीएल जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया. एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीता.
कार्यक्रम में मौजूद लोग
मौके पर प्रो भीम साहू, डॉ जयराम महतो, डॉ वंदना कुमारी, प्रो महेश कुमार, प्रो मुनेश्वर महतो, डॉ सुभाष चंद्र मुंडा, प्रो भूतनाथ हजाम, डॉ सुरेंद्र ठाकुर, डॉ केके राय, डॉ जयंती दत्ता, एनसीसी के पूर्व अंडर ऑफिसर एसके लोहरा, रंजीत महतो, संतोष तांती, बीर सिंह कालिंदी , अशोक कुमार महतो, संतोष कुमार तांती, रेखा कुमारी, राजकिशोर गोय, नंदकिशोर महतो, शंकर लोहरा, बिनोद कुमार व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola