बंता गांव में सरहुल महोत्सव

सिल्ली : सोमवार को प्रखंड के बंता गांव में सरना समिति के तत्वावधान में प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया़ मौके पर गांव के पाहन ने सरना पूजा स्थल पर पूजा अर्चना की. पूजा के पात लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, फिर गाजे-बाजे के बीच जुलूस निकाला गया. जुलूस में […]
सिल्ली : सोमवार को प्रखंड के बंता गांव में सरना समिति के तत्वावधान में प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया़ मौके पर गांव के पाहन ने सरना पूजा स्थल पर पूजा अर्चना की. पूजा के पात लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, फिर गाजे-बाजे के बीच जुलूस निकाला गया. जुलूस में युवक, बड़े, बच्चे व महिलाएं नाचते-गाते चल रहे थे. जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ बजरंग बली मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ. इसके पूर्व चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा माल्यार्पण किया गया. मौके जय सरना समिति के सदस्यों के अलावा कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




