रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग की हालत बदतर, दुर्घटना होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग की हालत बदतर, दुर्घटना होने की आशंका

रांची–टाटा राष्ट्रीय मार्ग-33 पर जहां-तहां गड्ढों से सड़क की हालत बदतर हो गयी है.

विज्ञापन

बुंडू. रांची–टाटा राष्ट्रीय मार्ग-33 पर जहां-तहां गड्ढों से सड़क की हालत बदतर हो गयी है. जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है. बुंडू प्रखंड के कॉलेज रोड, तैमारा घाटी, टोल प्लाजा बुंडू, अनुमंडल कार्यालय समीप, रांची-टाटा मार्ग 33 इन दिनों गहरे गड्ढों की वजह से खतरनाक हो गया है. सड़क के बीचों बीच जहां तहां से गड्ढा होने के कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार खराब हो रही सड़क के कारण आये दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं. खास कर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन चुका है. कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोज हजारों वाहन गुजरते हैं, परंतु इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है. वहीं एदेलहातु और चांडिल के टोल प्लाजा में रोजाना लाखों रुपए टोल टैक्स लिये जा रहे हैं. परंतु वाहन चालक को मूलभूत सुविधा नही मिल रही है. इधर राहगीरों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कार्य कराने की मांग की है. जिससे अप्रिय दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन मिले. टोल प्लाजा बुंडू का द्वार संकीर्ण होने के कारण सप्ताह में दो-तीन छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola