प्रचार का अनोखा अंदाज : पुरुलिया के काशीपुर में हलवाई बने टीएमसी सौमेन बेलथरिया, तला खाजा

Updated:
विज्ञापन

हलवाई की दुकान में खाजा तलते तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी. फोटो : प्रभात खबर

Soumen Beltharia TMC Candidate Making Sweets: काशीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी सौमेन बेलथरिया का अनोखा अंदाज देखा जा रहा है. लधुड़का इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मिठाई दुकान में खुद खाजा तला. जानें क्यों चर्चा में है यह जनसंपर्क अभियान.

विज्ञापन

Soumen Beltharia TMC Candidate Making Sweets| पुरुलिया, हंसराज सिंह : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शोर के बीच पुरुलिया के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आयी है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी सौमेन बेलथरिया ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान राजनीति की गर्माहट को मिठाई की दुकान की कड़ाही तक पहुंचा दिया. जनसंपर्क के दौरान सौमेन अचानक एक मिठाई दुकान में घुस गये. खुद ही खाजा (एक पारंपरिक मिठाई) तलने लगे. उनके इस सादगी भरे अंदाज को देख वहां मौजूद समर्थक और स्थानीय ग्रामीण हैरान रह गये.

विज्ञापन

प्रचार के बीच ‘हलवाई’ के रूप में दिखे प्रत्याशी

सौमेन बेलथरिया अपने दलीय कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में समर्थकों के साथ पुरुलिया के लधुड़का इलाके में घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे. इसी दौरान वे एक मिठाई की दुकान पर रुके. प्रत्याशी ने न केवल दुकानदार का हाल-चाल जाना, बल्कि खुद कड़ाही के पास बैठकर खाजा तलने में हाथ बंटाने लगे. दुकान मालिक ने बताया कि प्रचार के व्यस्त समय में भी प्रत्याशी का इस तरह उनसे मिलना और काम में सहयोग करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा.

सौमेन बोले- जनता के सुख-दुख का साथी होना ही असली राजनीति

अपने इस अनोखे अंदाज पर प्रतिक्रिया देते हुए सौमेन बेलथरिया ने कहा- एक जनप्रतिनिधि तभी सच्चा कहलाता है, जब वह अपने क्षेत्र के हर व्यक्ति के कामकाज और उनकी समस्याओं से पूरी तरह वाकिफ हो. मैं सिर्फ वोट मांगने नहीं, बल्कि अपनों के बीच खुशियां साझा करने आया हूं. शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ मैंने बस सहयोग का हाथ बढ़ाया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Soumen Beltharia TMC Candidate Making Sweets: सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

प्रत्याशी का मिठाई तलते हुए यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सौमेन बेलथरिया का यह सहज स्वभाव उन्हें आम जनता से जोड़ता है. काशीपुर सीट पर चुनावी मुकाबले के बीच टीएमसी प्रत्याशी का यह ‘मिठास’ भरा जनसंपर्क चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें

कहीं मछली लेकर प्रचार, तो कहीं प्रत्याशी ने बना दी रोटी, बाली में बजरंगबली के दर पर दिखा अनोखा भाईचारा

बंगाल चुनाव 2026: आंखों में आंसू और दिल में बारूद, ऐसा है पानीहाटी की भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का प्रचार

बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद

बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola