रूढी-परंपरा को बरकरार रखने की मांग

Updated:
विज्ञापन
रूढी-परंपरा को बरकरार रखने की मांग

आदिवासी पारंपरिक बहुस्तरीय व्यवस्था जिला समिति के तत्वावधान में लोगों ने बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा से मुलाकात की.

विज्ञापन

खूंटी. आदिवासी पारंपरिक बहुस्तरीय व्यवस्था जिला समिति के तत्वावधान में लोगों ने बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा से मुलाकात की. जिसमें उन्होंने झारखंड के पेसा ग्रामों में चल रही ग्राम सभा के संबंध में विशेष चर्चा की. पेसा के तहत दिये जाने वाले अधिकार और रूढीजन्य परंपरा को बरकरार रखते हुए गांवों का विकास करने की बातें रखी. इसे लेकर उपायुक्त आर रॉनिटा को एक मांग पत्र भी सौंपा. इस दौरान मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग की पूर्व निदेशक सह वर्तमान आयकर आयुक्त निशा उरांव भी उपस्थित रहीं. खूंटी के पंचायती राज कार्यालय में उनका जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने स्वागत किया. मौके पर मोबिलाइजर राजेश्वर बैठा, बाल गोविंद महतो, बलराम सिंह, सुनील कुमार, सुरेखा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola