मेले के दौरान आसपास शराब बंदी की मांग

Updated:
विज्ञापन

आम सभा में उपस्थित समिति के पदाधिकारी और सदस्य | Prabhat Khabar Network

खूंटी में बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने जिला प्रशासन से श्रावण मास के दौरान मंदिर के आसपास शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

खूंटी. जिला प्रशासन के साथ बैठक के दौरान बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने कई मांग रखी. जिसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, नियमित विद्युतापूर्ति के अलावा श्रावण मास तक आम्रेष्वर धाम के समीप स्थित सरकारी शराब दुकान को बंद रखने, एक किलोमीटर के दायरे में हड़िया-दारू की बिक्री बंद करने की मांग रखी. इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों की तर्ज पर बाबा आम्रेश्वर महोत्सव का आयोजन करने का मांग की गयी. मौके पर समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष पोद्दार, रमेश मांझी, कैलाश भगत, महेंद्र कश्यप, दानियाल भगत, उपेंद्र कश्यप, श्रीपाल चंद जैन, जगदीश नाग, महेंद्र प्रसाद भगत, कृष्णानंद तिवारी, महेंद्र अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola