सावन पूर्णिमा पर बाबा आम्रेश्वर धाम में 48 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू

Updated:
विज्ञापन

आम्रेश्वर धाम में नगर भ्रमण करते कीर्तन मंडली | Prabhat Khabar Network

खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में सावन पूर्णिमा के अवसर पर 48 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

खूंटी. पवित्र सावन महीना अब समाप्ति की ओर है. सावन पूर्णिमा के साथ ही अंगराबारी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में चल रहे श्रावणी मेले का समापन हो जायेगा. सावन पूर्णिमा के मद्देनजर बुधवार को बाबा आम्रेश्वर धाम में 48 घंटे के अखंड कीर्तन की शुरुआत की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

28 अगस्त की शाम तक चलेगा अखंड कीर्तन

अखंड कीर्तन बुधवार शाम चार बजे शुरू हुआ, जो 28 अगस्त की शाम चार बजे समाप्त होगा. इसमें एक आचार्य, छह जापकर्ता पंडित, अन्य यजमान और छह स्थानीय कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं.

नगर भ्रमण के बाद शुरू हुआ कीर्तन

कीर्तन शुरू होने से पूर्व मंडलियों ने बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ नगर भ्रमण किया. इसके बाद अखंड कीर्तन शुरू किया गया.

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बुधवार को बाबा आम्रेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की. पूरे दिन भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रबंध समिति के पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola