सरायकेला की सीमावर्ती पंचायत कोमाय में बहेगी विकास की बयार, विधायक और डीसी ने लगाया जनता दरबार

कुचाई के कोमाय में आयोजित जनता दरबार में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ देते देते विधायक और डीसी. फोटो: प्रभात खबर
Seraikela News: सरायकेला के कुचाई प्रखंड के कोमाय में आयोजित जनता दरबार में विधायक दशरथ गागराई और डीसी नितिश कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. सड़क, पानी, स्वास्थ्य और नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं के समाधान का आश्वासन मिला. योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला के कोमाय से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती और दुर्गम कोमाय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त (डीसी) नितिश कुमार सिंह समेत जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं बिंदुवार रखीं, जिन पर विधायक दशरथ गागराई और उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाधान का भरोसा दिया.
विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगी रोलाहातु पंचायत

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि रोलाहातु पंचायत को जन समस्याओं का समाधान कर विकास के मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा. राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा. विधायक फंड से भी कार्य होंगे. विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों तक पक्की सड़क निर्माण की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर पहल की जाएगी. सड़क से ही क्षेत्र के विकास का द्वार खुलेगा.
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर: दशरथ गागराई

विधायक दशरथ गागराई ने आगे कहा कि बेहतर सड़क सुविधा मिलने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर स्वतः ही बढ़ेंगे. इससे लोगों की रोजमर्रा की परेशानियां कम होंगी. राज्य सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचे. गागराई ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने चार दिन रोलाहातु पंचायत के 20 गांव-टोला का दौरा कर जन समस्याओं से अवगत हुए थे. उन समस्याओं का समाधान करेंगे.
पेयजल समस्या का समाधान होगा: उपायुक्त

जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि रोलाहातु पंचायत के सर्वांगिण विकास के लिए कार्य योजना बना कर मिशन मोड़ में काम किया जाएगा. रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और पेयजल समस्या का समाधान करने की दिशा में त्वारीत कार्य करने की बात कही. जन समस्याओं के समयबद्ध निष्पादन के लिए साकारात्मक प्रयास करने की बात कही. जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को दूर करने के लिए जिला और राज्य के संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा.
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

डीसी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. सड़क और पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा. मोबाइल टावर को चालू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया में है. इसे जल्द चालू कराने की बात कही. उन्होंने स्कूल और आंगनवाड़ी से जुड़ी कई घोषणाएं भी की. साथ ही लोगों से योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की बात कही. साथ ही ग्रामीणों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.
लाभुकों में बांटी गई योजनाओं की राशि

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लाभुकों में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. जेएसएलपीएस की ओर से सीआईएफ के तहत 11 एसएचजी ग्रुप में 11 लाख रुपये के राशि और आरएफ के तहत सात महिला समूहों में 2.10 लाख रुपये के राशि का वितरण किया गया. साथ ही चार स्कूली बच्चों में साइकिल, पांच किसानों में गरमामूंग, 19 लोगों में मुख्यमंत्री स्वस्थ्य सहायता योजना के तहत राशि, 6 लोगों में लेबर कार्ड, 15 लोगों में जाति व आवासीय प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान छोटे छोटे बच्चों का अन्न प्रशन्न कराया गया. गर्भवती महिलाओं की दोग भराई के रश्म को भी निभाया गया. जनता दरबार में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगा कर लोगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए आवेदन भी लिए गए.
जनता दरबार में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से प्रमुख गुड्डी देवी, जिप सदस्या जिंगी हेंब्रम, मुखिया सतरी सांगा, बासंती गागराई, एडीसी कुमार जयवर्धन, एसडीओ अभिवन प्रकाश, बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, ग्राम प्रधान भोंज सांगा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. रोलाहातु पंचायत के दौरान के दौरान डीसी नितिश कुमार सिंह व विधायक दशरथ गागराई ने अधिकारियों के साथ गिलुवा में सड़क, पेयजल, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया.
कभी नक्सल प्रभावित रहा क्षेत्र, अब विकास की उम्मीद
जिला मुख्यालय सरायकेला से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित रोलाहातु पंचायत का कोमाय क्षेत्र कभी घोर नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता था. घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र में पहुंचना बेहद कठिन था. हालांकि, अब नक्सल गतिविधियों में कमी आई है. विधायक दशरथ गागराई और उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के इस दौरे और ग्रामीणों के साथ संवाद के बाद ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगी है. उन्हें विश्वास है कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा और आने वाले समय में उनका गांव भी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा. कभी नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में विधायक व डीसी के इस साहसिक दौरे से ग्रामीणों के बीच नई उम्मीद जगी है कि, उनका क्षेत्र भी अब जल्द ही विकास की मुख्यधारा का हिस्सा बनेगा.
बुनियादी समस्याओं से जुझ रहे कोमाय के ग्रामीण
कुचाई के कोमाय तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क है, परंतु इसके पांच टोला बांदुबेड़ा, बुरुहातु, रेलोंग, बड़ागाड़ा व कुरकुली तक पहुंचने के लिए अभी तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है. घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र में पहुंचना बेहद कठिन है. इन गांवों के लोग सड़क, पानी चिकित्सा जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. बांदुबेड़ा, बुरुहातु, रेलोंग, बड़ागाड़ा व कुरकुली टोला में सड़क न होने के कारण गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है. इन पांचों टोला में पेयजल की स्थिति भी दयनीय है. गांव के लोग पहाड़ी के नीचे बरसाती झरने के पास बने ‘चूआ’ से पानी अपनी प्यास बुझाते है. संचार व्यवस्था (नेटवर्क) ठप है. संचार व्यवस्था का का अभाव बच्चों के भविष्य और सूचना तंत्र पर भारी पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले यहां मोबाईल टावर लगाया गया है, परंतु अब तक इसे चालू नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें: कॉपी प्रिंटिंग के छोटे व्यवसाय ने बदल दी हजारीबाग की कंचन की जिंदगी, समाज के लिए बनीं प्रेरणा
किसने कौन सा मुद्दा उठाया
- कोमाय के हनुक हेंब्रम ने जोंबरो गांव से लोटाबुरु तक सड़क का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कोमाय के पांच टोला में जाने के लिये पक्की सड़क नहीं है. जल्द बनाया जाए. हनुक हेंब्रम, ग्रामीण, कोमाय
- कोर्रा के सुकरा मुंडा ने कहा कि जोंबरो को खूंटी जिले से जोड़ने के लिए 8 किमी सड़क का निर्माण कराया जाए. लोगों को सहूलियत होगी.
- कोमाय के चरण मुंडा ने कहा कि कोमाय में एक भी जल मीनार नहीं है. पानी की काफी समस्या होती है. जल मीनार कर घरेलू जलापूर्ति की जाए.
- कोमाय के जोसेफ पूरती ने कहा कि कोमाय के छोटे छोटे टोला में सड़क नहीं बना है. ग्रामीण श्रमदाम कर चलने लायक सड़क बनाए है. पक्की सड़क बनाई जाए.
- मुनीरा मुंडा ने कहा कि गिलुवा का स्कूल भवन काफी जर्जर हो गया है. पास के नाला में पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में दिक्कत होती है. समधान किया जाए.
- ग्राम प्रधान भोंज सांगा ने कहा कि रोलाहातु पंचायत के अधिकांश गांवों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य की समस्या है. नेटवर्क की भी समस्या है. बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराया जाए.
इसे भी पढ़ें: पतरातू के हेसला में जमीन विवाद पर बवाल: सड़क जाम, टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन आमने-सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




