खेल भावना से किया गया प्रदर्शन सफलता की कुंजी : रविंद्र मुंडा

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ अतिथि

कुचाई के जोवाजंजीर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मुंडा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

कुचाई: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कुचाई प्रखंड के जोवाजंजीर में नव युवक संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शानदार शुभारंभ हुआ. ढोल-नगाड़ों की थाप और खेल प्रेमियों के उत्साह के बीच प्रतियोगिता के पहले दिन मैदान पर गजब का रोमांच देखने को मिला, जहां उद्घाटन मैच में कुचाई और जोवाजंजीर की टीमें आमने-सामने हुईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने किया शुभारंभ

जोवाजंजीर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच को संबोधित करते थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मुंडा व पुलिस जवानों को राखी बांधती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते थाना प्रभारी

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुचाई थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मुंडा, एसआई सामंत कुमार दास, एएसआई मन्ना खलखो और कानु राम सोय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस दौरान थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मुंडा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल भावना से किया गया बेहतर प्रदर्शन ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द भी मजबूत करता है.

महिलाओं और बालिकाओं ने जवानों को बंधी राखी

जोवाजंजीर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच को संबोधित करते थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मुंडा व पुलिस जवानों को राखी बांधती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
पुलिस अधिकारियों को राखी बांधती महिलाएं

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर एक बेहद अनूठा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं और बालिकाओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान जवानों और ग्रामीणों के बीच का यह आपसी जुड़ाव और प्रेम देखकर पूरा माहौल आत्मीयता से भर गया, जिसने पर्व की खुशियों को कई गुना बढ़ा दिया.

30 अगस्त को होगा समापन

यह तीन दिवसीय रोमांचक फुटबॉल प्रतियोगिता आगामी 30 अगस्त (रविवार) को समाप्त होगी. प्रतियोगिता के समापन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित रहकर विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित करेंगे. इस बड़े आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह का माहौल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola