बीएलए से समन्वय कर काम करेंगे झामुमो नेता

Updated:
विज्ञापन
बीएलए से समन्वय कर काम करेंगे झामुमो नेता

झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

बुंडू. झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बूथ लेबल एजेंटों के साथ मिल कर काम करने, पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ लेबल एजेंटों के साथ समन्वय स्थापित करने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने पर जोर दिया गया. प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा ने कहा कि झामुमो का उद्देश्य क्षेत्र के विकास और लोगों के हितों की रक्षा करना है. उन्होंने बूथ लेबल एजेंटों से अपील की कि वे पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें. बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने बीएलए के साथ मिलकर काम करने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया. बैठक में उपाध्यक्ष जमिल अंसारी, सीताराम महतो, विधायक प्रतिनिधि अशरफ अंसारी, सुरेंद्र सिंह, अरुण मुंडू, परिकचित लोहरा, विक्रम सिंह मुंडा, कृष्णा मुंडा मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola