बेगूसराय में 52 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर, 1225 मीटर लंबा बनेगा, कहां से कहां तक जुड़ेगा

Updated at : 09 Apr 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Sixlane Bridge

फ्लाईओवर की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Development: बिहार के बेगूसराय में 52 करोड़ की लगात से एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. साथ में सर्विस लेन का काम भी शुरू होगा. आइये इस फ्लाईओवर के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar Road Development: बेगूसराय के बीहट चांदनी चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. यहां करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी पूरा करेगी. खरमास खत्म होते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा.

फ्लाईओवर के बारे में जानिए

फ्लाईओवर बनाने के लिए पहले पाइलिंग का काम होगा और जो पुराना आरओबी बना है, उसे हटाया जाएगा. इसके साथ ही सर्विस लेन का निर्माण भी शुरू होगा, ताकि काम के दौरान यातायात पूरी तरह प्रभावित न हो. अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लाईओवर करीब 1225 मीटर लंबा होगा. इसमें 540 मीटर का हिस्सा ब्रिज होगा और बाकी एप्रोच रोड बनेगा.

कहां से कहां तक जुड़ेगा

यह फ्लाईओवर एफसीआई रेल ट्रैक के पास से शुरू होकर रतन चौक होते हुए एनएच-31 तक जाएगा. फ्लाईओवर का उतराव रतन चौक से करीब 200 मीटर पहले होगा. यह नया फ्लाईओवर पहले से बने एफसीआई थाना से बीहट मस्जिद तक के फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा. इससे ट्रैफिक और भी आसान हो जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कितने दिन में पूरा करने का लक्ष्य

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य करीब 22 महीने रखा गया है. पहले इसकी लंबाई 900 मीटर तय थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1225 मीटर कर दिया गया. हाल ही में निर्माण के लिए इलाके में अतिक्रमण भी हटाया गया है. इससे रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी

बिहार में नई सरकार गठन का संभावित फॉर्मूला जानिए, जल्द खत्म होगा सस्पेंस

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन