बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Bihar Next CM: बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बिहार के अगले सीएम को लेकर सस्पेंस के बीच 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की हाई-लेवल मीटिंग होने जा रही है. आइये जानते हैं इस मुद्दे पर बीजेपी चीफ नितिन नवीन ने क्या कहा है?
Bihar Next CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. माना जा रहा है कि इसके बाद वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री का पद बीजेपी के खाते में जा सकता है. लेकिन अब तक किसी नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
आपके शहर में
क्या बोले नितिन नवीन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस पद को लेकर एनडीए में किसी तरह का मतभेद नहीं है और सब कुछ तय समय के अनुसार होगा. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी गठबंधन धर्म का सम्मान करती है और जो तय हुआ है, उसी हिसाब से आगे की प्रक्रिया चलेगी. नीतीश कुमार ने बिहार को सबकुछ दिया है और आगे जो फैसला होगा उनके निर्देश पर ही होगा.
कल होगी बैठक
10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी नेताओं की एक बैठक होने वाली है. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य बड़े नेता शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इसी बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है और अंतिम फैसला भी लिया जा सकता है. फिलहाल सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इस्तीफा पर विजय चौधरी ने क्या कहा
जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी है कि नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेने के बाद दिल्ली से लौटेंगे और फिर सही समय पर इस्तीफा देंगे. इसके बाद एनडीए के सभी सहयोगी मिलकर नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. साथ ही यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को नई सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के लिए सीएम नीतीश रवाना, संजय झा बोले- 13 तारीख के बाद बनेगी नई सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए