सिर्फ एक महीने में बदल जाएगी आपके बच्चे की पर्सनालिटी, गर्मी की छुट्टियों में सिखाएं ये 5 जरूरी लाइफ स्किल्स

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को कौन से स्किल्स सिखानी चाहिए Ai image
Parenting Tips: गर्मी की छुट्टियां सिर्फ खेलने का नहीं, बच्चों की पर्सनालिटी को निखारने का भी परफेक्ट समय होता है. इस दौरान सिखाई गई छोटी-छोटी लाइफ स्किल्स उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार करती हैं. अगर सही गाइडेंस मिले, तो बच्चे कम उम्र में ही ज्यादा समझदार और कॉन्फिडेंट बन सकते हैं.
Parenting Tips: गर्मी की छुट्टियों में अक्सर बच्चे खेलते हुए समय बिताते हैं या फिर पैरेंट्स उन्हें जबरदस्ती बैठाकर होमवर्क करवाते हुए दिखते हैं. ये चीजें जरूरी हैं लेकिन छुट्टियों का यह महीना बच्चों को नयी चीजें सिखाने का भी एक जबरदस्त मौका साबित हो सकता है. अगर आप इस समय का इस्तेमाल सही तरीके से करें, तो एक ही महीने में आपके बच्चे पहले से ज्यादा स्मार्ट, जिम्मेदार और कॉन्फिडेंट भी बन सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी जरूरी लाइफ स्किल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको इन गर्मियों की छुट्टियों में अपने बच्चे को जरूर सिखाना चाहिए. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
समय की कद्र करना
आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चों को समय का सही इस्तेमाल करना सिखाएं. इसके लिए आप उन्हें एक छोटा सा डेली रूटीन तैयार करने के लिए कह सकते हैं. इस रूटीन में आपको पढ़ाई, खेल-कूद और आराम करने का समय शामिल करने के लिए उसे कहना है. जब वह इस रूटीन को बना लेगा और इसके अनुसार चलने लगेगा, तो उसे समझ में आएगी की हर काम को करने का सही समय होता है और साथ ही वह यह भी समझ जाता है कि समय की कीमत क्या होती है.
यह भी पढ़ें: नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
खुद के काम खुद करना
छुट्टियों में आपको अपने बच्चे से अपने कामों को खुद करने के लिए मोटिवेट करना चाहिए. छोटी-छोटी चीजें जैसे कि अपना बिस्तर खुद ठीक करना, कपड़ों को उनकी असली जगह पर रखना और अपने खिलौनों को समेटना जैसी चीजों को सिखाना काफी जरूरी हो जाता है. यह छोटी-छोटी आदतें उसे कॉन्फिडेंट बनाती हैं और वे दूसरों पर निर्भर रहना भी कम कम कर देते हैं.
पैसों को मैनेज करना सिखाना जरूरी
आपको अपने बच्चों को पैसों की अहमियत भी जरूर समझाना चाहिए. इसके लिए आप उन्हें थोड़े से पैसे देकर सिखा सकते हैं कि इन्हें किन चीजों पर खर्च करना है और किस तरह से वे पैसों की बचत कर सकते हैं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे आने वाले समय में समझदारी से पैसे खर्च करना सीख जाएंगे.
यह भी पढ़ें: बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड
हेल्दी आदतें अपनाना सिखाएं
गर्मियों की छुट्टियों में आपको अपने बच्चों को अच्छी आदतें भी सिखानी चाहिए. यह सबसे सही समय होता है उनके अंदर इस तरह की आदतों को डेवलप करने का. हर दिन उन्हें एक्सरसाइज करने के लिए, सही चीजें खाने के लिए और भरपूर मात्रा में पानी पीने के लिए मोटिवेट करें. इसके अलावा आपको उन्हें स्मार्टफोन से दूर रहना भी छुट्टियों के दौरान ही सिखाना चाहिए. ये छोटी-छोटी आदतें उसे फिजिकली और मेंटली डेवलप करने में मदद करते हैं.
नई हॉबीज सिखाना भी जरूरी
गर्मियों की छुट्टियों में आपको अपने बच्चे को कोई नया टैलेंट जरूर सिखाना चाहिए. उसके अंदर ड्रॉइंग, कुकिंग, डांसिंग या फिर इस तरह की किसी हॉबी को डेवलप करने की कोशिश करें. जब आप ऐसा करेंगे तो उसका क्रिएटिव माइंड डेवलप होगा और और नयी चीजों को सीखने के लिए मोटिवेटेड रहेंगे.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




