नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Updated at : 07 Apr 2026 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
guide for new parents

नए पैरेंट्स के लिए गाइड Ai image

Parenting Tips: पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं? तो सिर्फ खुशियों ही नहीं, कुछ जरूरी बदलावों और चुनौतियों के लिए भी खुद को तैयार करना जरूरी है. सही जानकारी और समझ के साथ आप इस नए सफर को बिना स्ट्रेस के और ज्यादा खूबसूरती से जी सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: पहली बार माता-पिता बनना किसी भी इंसान के लिए एक बेहद ही खूबसूरत एक्सपीरियंस होता है. यह एहसास कितना भी खूबसूरत और सुखद क्यों न हो, अपने साथ नयी जिम्मेदारियां और चुनौतियां भी लेकर आता है. जो नए माता-पिता होते हैं उनके लिए शुरुआत के कुछ दिन तो काफी ज्यादा ही कठिन साबित होते हैं. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि पैरेंट्स को हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है और उन्हें खुद में नए बदलाव भी करने पड़ते हैं. अगर आप माता-पिता बनने जा रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए आपको पहले से तैयार रहना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन चीजों के लिए तैयार रहना सीख जाएंगे, तो माता-पिता बनने का यह खूबसूरत एक्सपीरियंस और भी आसान और मजेदार हो जाएगा.

नींद की कमी के लिए रहें तैयार

नवजात शिशुओं का कोई फिक्सड रूटीन नहीं होता है. वह कभी भी सो सकता है और कभी भी उसकी नींद खुल भी सकती है. बच्चों की इस आदत की वजह से कई बार माता-पिता की नींद पूरी नहीं हो पाती है. शुरुआत में आपके लिए यह काफी थकाने वाला हो सकता है, लेकिन बीतते समय के साथ आप अपने बच्चे के साथ तालमेल बिठाना जरूर सीख जाएंगे. जब आपका बच्चा सो रहा है तो उसी समय आपको भी अपनी नींद पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड

हर बार रोने का मतलब अलग हो सकता है

छोटे बच्चे अक्सर रोकर ही अपनी जरूरतों के बारे में माता-पिता को बताते हैं. लेकिन, हर बार माता-पिता के लिए बच्चे के रोने के पीछे का कारण समझना आसान नहीं होता है. कई बार बच्चा भूखा होता है, तो कई बार उसे थकावट या फिर असहज महसूस होता है. शुरुआत में आपके लिए यह समझ पाना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन समय के साथ आप अपने बच्चे के हर संकेत को आसानी से समझने लग जाएंगे. नवजात शिशुओं के साथ आपको पेशेंस रखना काफी जरूरी हो जाता है.

लाइफस्टाइल में आएंगे बड़े बदलाव

जब बच्चा घर आ जाएगा उसके बाद आपकी डेली रूटीन पूरी तरह से बदल जाने वाली है. पहले जिन कामों को आप अपने हिसाब से करते थे, अब उन कामों को भी आपको बच्चे को ध्यान में रखकर करना पड़ेगा. घर से बाहर निकलना, दोस्तों से मिलना या फिर रिलैक्स्ड होकर टाइम स्पेंड करना, हर चीज के लिए आपको अब कम समय मिलेगा. आपके लाइफस्टाइल में ये बदलाव कुछ समय के लिए होते हैं और धीरे-धीरे आपका लाइफ एक बार फिर से बैलेंस में आ जाता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे का पहला दिन नए स्कूल में कैसे बनाएं आसान? हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये बातें

इमोशनल उतार-चढ़ाव नॉर्मल

नए माता-पिता कई तरह के इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं. खासकर एक मां को सबसे ज्यादा बदलावों से गुजरना पड़ता है. कभी मां को खुशी महसूस होती तो कई बार उसे स्ट्रेस या फिर उदासी का भी एहसास होता है. इस तरह के इमोशनल उतार-चढ़ाव आम बात होती है और आपको जरूरत लगे तो आप इसके लिए अपने पार्टनर या फिर परिवार से भी बात कर सकती हैं. आप जितना ख्याल बच्चे का रख रहे हैं आपके लिए खुद का भी ख्याल रखना उतना ही जरूरी है.

परफेक्ट बनने का प्रेशर न लें

हर माता-पिता की यह चाहत रहती है कि वे अपने बच्चे के लिए सबकुछ अच्छे से करके दें, लेकिन परफेक्ट बनने की यह कोशिश कई बार उनके लिए स्ट्रेस से भरा हुआ हो सकता है. आपको इस बात को समझना चाहिए कि हर बच्चा अलग होता है और हर माता-पिता चीजों को अपनी तरह से ही सीखते हैं. अगर आप छोटी-मोटी गलतियां कर रहे हैं तो आपको घबराने की नहीं, बल्कि उनसे सीख लेने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola