जिप अध्यक्ष से मिले 11 राज्यों के प्रशिक्षु

मसीह गुड़िया से बुधवार को ढिसुम द लीडरशिप स्कूल के 11 राज्यों से आये 25 प्रशिक्षुओं ने मुलाकात की.
खूंटी. खूंटी के जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया से बुधवार को ढिसुम द लीडरशिप स्कूल के 11 राज्यों से आये 25 प्रशिक्षुओं ने मुलाकात की. जिप अध्यक्ष ने सभी का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. उन्होंने प्रशिक्षुओं को पंचायती राज, 15 फाइनेंस, सीएसआर फंड, डीएमएफटी फंड से संबंधित जानकारी दी. वहीं उन्होंने कहा कि तकदीर जरूर बदलता है, लेकिन मेहनत से ही सफलता मिलती है. इसके बाद उन्होंने कोयल-कारो जन संगठन के अध्यक्ष सोमा मुंडा से मुलाकात की. उन्होंने जन संगठन के बदौलत कोयल-कारो परियोजना के बंद होने के बारे में बताया. उन्होंने जन आंदोलन को नेतृत्व को लेकर जानकारियां दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










