सफाई के अभाव में बजबजा रहीं नगर की नालियां

Updated:
विज्ञापन
सफाई के अभाव में बजबजा रहीं नगर की नालियां

नाली की सफाई नहीं होने से इलाके में गंदगी पसर गयी है.

विज्ञापन

बुंड. बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में शोभा स्टोर से प्रेम गली व महावीर मंदिर तक जानेवाले रास्ते के किनारे नाली की सफाई नहीं होने से इलाके में गंदगी पसर गयी है. जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नाली में जमा कचरा बदबू पैदा कर रहा है, जिससे आने-जाने में भी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना एक महीना से कचरा का उठाव नहीं होने से नाली जाम हो गयी है. नाली का पानी ऊपर से बह रहा है. नाली पूरी तरह से घासो से ढका हुआ है. स्थानीय लोग कई बार नगर प्रशासन और नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य से इसकी शिकायत की है. लेकिन सफाई नहीं करायी जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी है. स्थानीय बुंडू के लोगों ने जल्द से जल्द नाली की सफाई कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola