सिल्ली, मुरी में रसोई गैस के लिए हाहाकार
Updated at : 15 Apr 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

बुकिंग के बाद भी आपूर्ति नहीं हो रही है लकड़ी व कोयले की जुगाड़ में जुटे लोग सिल्ली : सिल्ली व मुरी में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा है. सिल्ली के एकमात्र भारत गैस गोदाम एवं राजप्रिया गैस एजेंसी के कार्यालय के समीप गैस सिलिंडर के लिए लिए प्रतिदिन लोगों की भीड़ लगी रहती […]
विज्ञापन
बुकिंग के बाद भी आपूर्ति नहीं हो रही है
लकड़ी व कोयले की जुगाड़ में जुटे लोग
सिल्ली : सिल्ली व मुरी में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा है. सिल्ली के एकमात्र भारत गैस गोदाम एवं राजप्रिया गैस एजेंसी के कार्यालय के समीप गैस सिलिंडर के लिए लिए प्रतिदिन लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर कब मिलेगा.
मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले महीने गैस की आपूर्ति की गयी थी. इसके बाद से आपूर्ति नहीं हुई है. गैस सिलिंडर की बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिल रहा है. स्थिति ऐसी है कि अब लोग लकड़ी व कोयला का जुगाड़ करने लग गये हैं. अमीन पासवान ने बताया कि उन्हें गैस की आपूर्ति भी नहीं की गयी और उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलिवरी का मैसेज आ गया. इससे उनकी परेशानी और बढ़ गयी. वहीं कुछ की शिकायत है कि सब्सिडी के पैसे भी उनके खाते में नहीं आ रहे हैं.
जल्द आयेगा गैस: अंजू सुबर्णो
राजप्रिया गैस एजेंसी की संचालिका अंजू सुबर्णो ने कहा कि रिफिलिंग प्लांट से ही गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है़ इस कारण परेशानी हो रही है. जल्द ही सिलिंडरों से भरी गाड़ी आनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




