जेसीबी में आग लगायी
Updated at : 14 Apr 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : प्रखंड परिसर में खड़ी महिंद्रा कंपनी की बैखो (जेसीबी) मशीन में रविवार की रात अपराधियों ने आग लगा दी. आग से मशीन का काफी हिस्सा जल गया है. वहीं मशीन के बगल में खड़े एक ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है. यह जेसीबी मशीन केएनपी कंस्ट्रक्शंन की है, जिसे एक माह पूर्व ही […]
विज्ञापन
खलारी : प्रखंड परिसर में खड़ी महिंद्रा कंपनी की बैखो (जेसीबी) मशीन में रविवार की रात अपराधियों ने आग लगा दी. आग से मशीन का काफी हिस्सा जल गया है. वहीं मशीन के बगल में खड़े एक ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है.
यह जेसीबी मशीन केएनपी कंस्ट्रक्शंन की है, जिसे एक माह पूर्व ही खरीदा गया था. घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार रात करीब 1:30 बजे तेज आवाज हुई. आवाज सुन कर बगल में ही एक कमरे में सो रहे मजदूर बाहर निकले, तो देखा कि मशीन में आग लगी है. घटना की सूचना कंपनी के मुंशी को दी, फिर सूचना खलारी पुलिस को दी.
सूचना पाकर खलारी डीएसपी राधा प्रेम किशोर व थाना प्रभारी सतीश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मजदूरों के सहयोग से पानी व बालू डाल कर आग पर काबू पाया. इस घटना की किसी भी उग्रवादी संगठन ने जिम्मेवारी नहीं ली है. घटना को लेकर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. धर पुलिस का कहना है कि घटना को किसी शरारती तत्व ने अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




