खूंटी: घर से अगवा कर हत्या, खेत में मिला शव

खूंटी : खूंटी के कर्रा रोड के नवाटोली निवासी सोमा मुंडा (35) की अपराधियों ने सिर कलम कर हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधी उसके सिर को अपने साथ लेते गये. पुलिस ने सोमा मुंडा का शव खूंटी शहरी क्षेत्र के महादेव मंडा से कुछ दूर एक खेत से बरामद किया. सोमा मुंडा मूल […]
खूंटी : खूंटी के कर्रा रोड के नवाटोली निवासी सोमा मुंडा (35) की अपराधियों ने सिर कलम कर हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधी उसके सिर को अपने साथ लेते गये. पुलिस ने सोमा मुंडा का शव खूंटी शहरी क्षेत्र के महादेव मंडा से कुछ दूर एक खेत से बरामद किया.
सोमा मुंडा मूल रूप से चक्रधरपुर के कामेगढ़ा गांव का रहनेवाला था. हाल ही में वह दूसरी शादी कर नवाटोली में पत्नी के साथ रह रहा था. पुलिस सोमा की दूसरी पत्नी (जो नवाटोली में हड़िया बेचती है) को हिरासत में ले लिया है.
क्या है घटना : पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल की देर शाम सोमा मुंडा नवाटोली स्थित अपने घर में पत्नी के साथ बैठा हुआ था. इसी दौरान हथियारबंद चार लोग पहुंचे. वे सोमा मुंडा को अगवा कर अपने साथ लेते गये. एक खेत में ले जाकर उसके कपड़े उतार दिये, फिर सिर काट कर उसकी हत्या कर दी. सोमा की पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी.
कैसे मिली जानकारी : शुक्रवार की सुबह कुछ लोग सुबह टहलने निकले थे. इसी क्रम में खेत में सिर विहीन एक युवक शव देखा. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा, डीएसपी अजीत सिन्हा व थानेदार सहदेव प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. हत्यारों की खोज के लिए रांची से खोजी कुत्ता भी मंगाया गया. कुत्ता घटनास्थल से पश्चिम सोसोटोली गांव की सीमान तक गया, फिर रूक गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




