मागो मुंडा के परिजनों से मिलने खूंटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2019 2:12 PM
रांची : आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को खूंटी जिला में मारे गये भाजपा नेता मागो मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. श्री मुंडा ने मागो के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. मागे मुंडा के परिजनों से मिलने के लिए खूंटी से पहली बार भाजपा के […]
रांची : आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को खूंटी जिला में मारे गये भाजपा नेता मागो मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. श्री मुंडा ने मागो के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. मागे मुंडा के परिजनों से मिलने के लिए खूंटी से पहली बार भाजपा के टिकट पर सांसद बने श्री मुंडा हेठगोवा पहुंचे.
सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता व प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मागो मुंडा, उनकी पत्नी सुखमनी देवी व पुत्र लिपराय मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. केंद्रीय मंत्री के साथ कई अधिकारी व भाजपा नेता भी हेठगोवा पहुंचे थे.
उल्लेखनीय है कि खूंटी जिला के मुरहू के हेठगोवा निवासी मागो मुंडा के परिजनों में अभी भी भय का माहौल है. उनकी दूसरी पत्नी, बहू और बेटियां अपना गांव छोड़कर अन्यत्र चली गयी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को कुछ हथियारबंद अपराधी गांव के पास देखे गये थे. रविवार को मागो मुंडा के घर के पास दो संदिग्ध लोगों को भी देखा गया था, लेकिन तब लोग कुछ भांप नहीं पाये थे.
इसे भी पढ़ें : रांची में लेवी वसूलने आये चार संदिग्ध पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार, तीन गुमला के
घटना से कुछ दिन पूर्व खूंटी-मुरहू रोड में माओवादियों ने बैनर-पोस्टर साटे थे, जिसमें मॉब लिंचिंग के विरोध में संदेश लिखे गये थे. इसमें भाजपा और आरएसएस के लोगों को चेतावनी दी गयी थी. हत्याकांड के बाद से हेठगोवा में सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










