कर्रा में तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को लिया चपेट में, 13 मजदूर घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2019 9:23 PM
@ पंकज पाठक रांची : खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक अंतर्गत छाता पुल के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरोने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में जानकारी के अनुसार 13 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. बताया जा रहा […]
@ पंकज पाठक
रांची : खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक अंतर्गत छाता पुल के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरोने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में जानकारी के अनुसार 13 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि घायलों में दो महिलाओं को गंभीर चोट लगी है. एक के सिर पर और दूसरे के कमर में चोट है. ऑटो ड्राइवर को भी चेहरे पर चोट लगी है.
हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानिय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा. बताया जा रहा है कि ऑटो मजदूरों से भरी थी. सभी रांची से काम कर अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में छाता पुल के पास तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी ने ऑटो को पीछे से ठोकर मार दिया. हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










