तमाड़ में धड़ल्ले से जारी अवैध बालू कारोबार

Published by : SHUBHAM HALDAR Updated At : 06 Jun 2026 6:53 PM

विज्ञापन

क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध बालू कारोबार बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है.

विज्ञापन

तमाड़. राज्य सरकार द्वारा अवैध बालू खनन और बालू चोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये जाने के बावजूद तमाड़ प्रखंड में इसका असर नजर नहीं आ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध बालू कारोबार बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है. बताया जाता है कि प्रत्येक रात केनल रोड, सारजमडीह-तमाड़ पथ, पालना तथा भुईयाडीह मार्ग से होकर बालू लदे वाहन रांची-टाटा मुख्य मार्ग की ओर जाते देखे जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यह गतिविधि जारी है. लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है. लोगों का कहना है कि यदि सरकार अवैध खनन के खिलाफ गंभीर है, तो तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में भी सख्त अभियान चलाया जाना चाहिए. आम जनता पूछ रही है कि क्या मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए बालू माफियाओं पर कार्रवाई होगी या यह कारोबार इसी तरह जारी रहेगा.

विज्ञापन
SHUBHAM HALDAR

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola