पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुरहू प्रखंड के छाता गांव में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
खूंटी. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल कल्याण संघ और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मुरहू प्रखंड के छाता गांव में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जल संरक्षण, पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण विषयों पर चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया. मुख्य अतिथि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड के निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने सरकार द्वारा चलाये जाने योजनाओं के बारे में जानकारी दी. वहीं बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना. वहीं विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बाल कल्याण संघ के निदेशक संजय मिश्रा ने कहा कि बच्चों के कल्याण एवं संरक्षण के लिए राज्य सरकार संवेदनशील और प्रतिबद्ध है. इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










