खूंटी : ठेकेदार व व्यवसायियों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

250 ग्राम अफीम व 60 हजार नकद के साथ एक गिरफ्तार खूंटी : अड़की पुलिस ने गुंटूरा गांव के बुरूमुली नदी पुल के समीप से कार चालक नंद कुमार साहू (सिसई, गुमला) को गिरफ्तार किया.कार से 250 ग्राम अफीम व 60300 रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस कार जब्त कर चालक से पूछताछ कर रही है. […]
250 ग्राम अफीम व 60 हजार नकद के साथ एक गिरफ्तार
खूंटी : अड़की पुलिस ने गुंटूरा गांव के बुरूमुली नदी पुल के समीप से कार चालक नंद कुमार साहू (सिसई, गुमला) को गिरफ्तार किया.कार से 250 ग्राम अफीम व 60300 रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस कार जब्त कर चालक से पूछताछ कर रही है. मौके से एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा. एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि नंद कुमार साहू के पास पांच एटीएम कार्ड भी मिला है. इसकी जांच की जा रही है.
उन्होंने बताया कि नंद कुमार साहू अफीम खरीदने के लिए अड़की क्षेत्र गया हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान में अड़की थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, सअनि फिलिप कुजूर व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




