बथुआ बाजार में गर्मी का कहर, दिन के समय बाजार पूरी तरह वीरान

बाजार में पसरा सन्नाटा
Gopalganj News : गोपालगंज: भीषण गर्मी और सन्नाटे से बथुआ बाजार के व्यापार पर भारी असर
गोपालगंज के फुलवरिया से राकेश कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News : जेठ की तपती दुपहरी और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में शनिवार को सुबह के 9:00 बजते ही सूरज के तेवर इस कदर तल्ख हो जा रहे हैं कि लोगों का तन-मन झुलसने लग रहा है. दोपहर होते-होते स्थिति ऐसी बन जा रही है. मानो सूर्य देव ने खुद ही बथुआ बाजार की सड़कों पर कर्फ्यू लगा दिया हो. शनिवार को बथुआ बाजार का अधिकतम तापमान हालांकि 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन हवा में मौजूद उमस और तीखी धूप के कारण इसका अहसास 50 डिग्री तापमान जैसा हो रहा था. इस झुलसाने वाली गर्मी के कारण बाजार की मुख्य सड़कों पर बिल्कुल लॉकडाउन जैसा सन्नाटा पसरा नजर आया. दोपहर के वक्त सड़कों पर न तो कोई चार पहिया वाहन दिखा, न दो पहिया और न ही कोई पैदल राहगीर. पूरी सड़क सुनसान और वीरान नजर आई.
तापमान और लू से व्यापार चौपट, बथुआ बाजार में बिक्री पर भारी गिरावट
इस अभूतपूर्व सन्नाटे और भीषण तपिश ने स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों की चिंता को चरम पर पहुंचा दिया है. बथुआ बाजार के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी हैप्पी फैशन बाजार के प्रोपराइटर राजकुमार गुप्ता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो भगवान सूर्य देव हम व्यापारियों से रूठ गए हैं. उन्होंने बाजारों के साथ-साथ गांवों में भी अघोषित कर्फ्यू लगा दिया है. व्यापारियों के मुताबिक सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक तो इक्का-दुक्का ग्राहक जैसे-तैसे दुकान तक पहुंच भी रहे हैं, लेकिन उसके बाद शाम के 6:00 बजे तक स्थिति पूरी तरह ठप हो जा रही है. पूरे दिन बथुआ बाजार में लॉकडाउन जैसा माहौल बना रहता है. दुकानदारों का कहना है कि इस भीषण मंदी और तबाही के बीच पूरे दिन दुकान खोलकर बैठने के बाद अगर कोई एक ग्राहक भी दुकान में आ जाए, तो ऐसा लगता है मानो कोई बड़ा पुण्य हो गया हो. बाजार के आर्थिक हालात पर इस मौसम की तगड़ी मार पड़ी है.
Also Read : मारपीट की घटना में पति-पत्नी समेत कई घायल, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










