राशन कार्ड से नाम कटने पर भड़के उपभोक्ता, प्रक्रिया पर पारदर्शिता की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Hajipur News : जिले में राशन स्क्रूटनी पर सवाल, अपात्रता के मानकों को लेकर विवाद, विभाग ने दी सफाई

विज्ञापन

हाजीपुर से राहुल कुमार राय की रिपोर्ट
Hajipur News : जिले में सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में राशन कार्ड से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने को लेकर खाद्य उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है. विभाग के निर्देशानुसार जिन कार्डधारियों का वार्षिक आय एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक है या जिनके नाम पर चार पहिया वाहन हैं, उनका नाम राशन कार्ड से हटाया जाना है. परंतु, इस स्क्रूटनी की आड़ में उन गरीब मजदूरों के नाम भी काट दिए गए हैं, जिनका पूरा परिवार जन वितरण प्रणाली से मिलने वाले अनाज पर ही निर्भर है. विभाग की इस गंभीर लापरवाही से मजदूर वर्ग में गहरा रोष है. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि सरकार जानबुझ कर इस तरह परेशान कर रही है. सरकार की मंशा है कि गरीबों को राशन से वंचित करना. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि अगर विभाग राशन कार्ड से नाम हटाएगी तो अवैध वसूली किस तरह होगी. नया राशन कार्ड बनाने के लिए दो हजार रुपये देने होंगे और फिर से राशन कार्ड बन जाएगा. अगर इस तरह का काम नहीं होगा तो विभाग गरीबों को कैसे चूसेगा. अधिकांश राशनकार्डधारियों ने बताया कि विभाग ने

गरीबों को राशन से वंचित करने का आरोप, विभाग ने दी सफाई

उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग राशन से नाम काटने से पहले पूरी तरह जांच कर लेता, उसके बाद अपात्र लाभुकों का नाम काटा जाता लेकिन विभाग ने बिना सही से जांच पड़ताल किए गरीब उपभोक्ताओं का ही नाम काट दिया. जिससे लोगों का निवाला छीन लिया. सही से जांच नहीं की गई और गरीब-गुरबे का ही नाम काट दिया, जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है. विभाग की ओर से बताया गया कि वैसे उपभोक्ता जिसके पास 2.5 एकड़ जमीन हो और वे किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे है वे अपात्र की श्रेणी में आते है. जिस परिवार में आयकरदाता हो, चारपहिया वाहन सहित परिवार में एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक आय हो वे अपात्र की श्रेणी में आते हैं.

Also Read : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा में संगठन विस्तार, वैशाली जिला अध्यक्ष की घोषणा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन