ePaper

विभागों ने लगाये स्टॉल योजना की दी जानकारी

Updated at : 09 Feb 2019 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
विभागों ने लगाये स्टॉल योजना की दी जानकारी

योजनाओं से संबंधित ग्रामीणों के आवेदन भी लिये गये डीडीसी ने मुरहू पंचायत में लगे मेला का किया निरीक्षण खूंटी : आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ देने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार सह विकास मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल […]

विज्ञापन

योजनाओं से संबंधित ग्रामीणों के आवेदन भी लिये गये

डीडीसी ने मुरहू पंचायत में लगे मेला का किया निरीक्षण
खूंटी : आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ देने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार सह विकास मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. इन स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी दी गयी व उसका लाभ उठाने की अपील की गयी. साथ ही लोगों की शिकायतों के आलोक में पदाधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा योजनाओं से संबंधित आवेदन भी लिये गये.
जनता दरबार सह विकास मेला कार्यक्रम में डीडीसी अंजलि यादव ने मुरहू पंचायत में आयोजित मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया. लोगों से समस्याओं की जानकारी ली. उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. इससे पूर्व डीडीसी ने पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर पंचायत सचिव को स्टॉक पंजी का संधारण व आय-व्यय संबंधित संचिका को अद्यतन करने का निर्देश दिया.
इसके अलावे तोरपा प्रखंड के तोरपा पश्चिम पंचायत, रनिया प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत, अड़की प्रखंड के सोसोकुटी, कर्रा प्रखंड के घुनसूली, खूंटी प्रखंड के गुटजोरा में भी जनता दरबार सह विकास मेला का आयोजन किया गया. मौके पर जिला के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.
इन विभागों ने लगाये स्टॉल : विकास मेला में आपूर्ति, कल्याण, शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, अंचल, बाल विकास परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वास्थ्य, श्रम, पशुपालन, उद्योग व पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. मेला में जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों ने क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी. लोगों को योजनाअों का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया. मौके पर आपूर्ति विभाग द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा दवा, कृषि विभाग द्वारा मृदा कार्ड का वितरण किया गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola