वर्ष 17 की तुलना में वर्ष 18 में हत्या की घटनाएं कम हुई

Updated at : 31 Dec 2018 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ष 17 की तुलना में वर्ष 18 में हत्या की घटनाएं कम हुई

मनोज जायसवाल, खूंटी : वर्ष 2018 खूंटी जिला के लिए अपराध का रहा. हालांकि वर्ष 17 के ग्राफ को देखें, तो इस वर्ष हत्या की घटना में काफी कमी आयी. नक्सलवाद व उग्रवाद का ग्राफ काफी स्तर तक नीचे गिरा. नक्सलवाद व उग्रवाद को खत्म करने में जिला पुलिस प्रशासन, केंद्रीय व अतिरिक्त पुलिस बल […]

विज्ञापन
मनोज जायसवाल, खूंटी : वर्ष 2018 खूंटी जिला के लिए अपराध का रहा. हालांकि वर्ष 17 के ग्राफ को देखें, तो इस वर्ष हत्या की घटना में काफी कमी आयी. नक्सलवाद व उग्रवाद का ग्राफ काफी स्तर तक नीचे गिरा. नक्सलवाद व उग्रवाद को खत्म करने में जिला पुलिस प्रशासन, केंद्रीय व अतिरिक्त पुलिस बल का काफी योगदान रहा. इस वर्ष 27 प्रमुख हत्या की घटनाएं हुईं. जिसमें अधिकतर में पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
1 जनवरी : कर्रा थाना क्षेत्र में लरता निवासी तुलसी महतो की हत्या.
10 जनवरी : अड़की के बांदूगढ़ा में डायन होने के आरोप में संपति देवी की टांगी से मार कर हत्या.
15 जनवरी : उत्तरप्रदेश के राजमिस्त्री अनिल यादव की अड़की के हड़मसेरेंग गांव में हत्या.
31 जनवरी : रांची के हिनू स्थित न्यू साकेत नगर निवासी ठेकेदार ओमप्रकाश साहू की कूंदी(खूंटी) में हत्या.
1 फरवरी : मुरहू थाना क्षेत्र के मलियादाग में ग्राम प्रधान चेंबर सिंह मुंडा के पुत्र करमू पूर्ति की टांगी मार कर हत्या.
04 जनवरी : यूपी के फेरीवाले जगदीश सिंह की अड़की के हूंठ में गला रेत कर हत्या.
27 फरवरी : तपकारा ओपी के भंडार टोली में बोआस गुड़िया की टांगी मार कर हत्या
27फरवरी : रनिया के पिड़ूल निवासी चमरा नाग की सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या.
2 मार्च : खूंटी के मुरही गांव में महिला जानकी देवी की पत्थर से सिर को कुचल कर हत्या.
02 मार्च : कर्रा में मधुगामा निवासी लच्छ लोहरा की तेजधार हथियार से हत्या.
02 मार्च : तोरपा में बुंडू निवासी देवनाथ महतो की हत्या.
31 मार्च : मुरहू के सूटी गांव निवासी सिरिल मुंडा की खूंटी के राई बांगोटोली में हत्या.
05 मई : कर्रा में घाघरा जंगल में सुरंदा निवासी जगाय मुंडा की चाकू मार कर हत्या.
14 मई : खूंटी के डाड़गामा में दंपत्ति सतरी मुंंडा एवं पत्नी जावनी मुंडाइंन की हत्या.
17 जून : रनिया के उरिकेल बड़टोली में चमरा कोनगाड़ी ने भतीजे को मार्कर कोनगाड़ी की चाकू मार कर हत्या की.
30 जुलाई : मारंगहादा क्षेत्र अंतर्गत तिलमा बाड़ीलोयोंग गांव निवासी सामू पहान की गोली मार कर हत्या.
23 अगस्त : सोयको थाना क्षेत्र में मुरहू के कातिंगकेल निवासी सामू सरूकद की सिर कलम कर हत्या.
11 अक्तूबर : खूंटी के कटहलटोली में राजमिस्त्री ज्योतिष कंडुलना की गोली मार कर हत्या.
9 नवंबर : मुरहू में औरंगाबाद निवासी खलासी बबन सिंह की हत्या.
16 नवंबर : सोयकों के बुरूडीह में राशन डीलर युगल पूर्ति एवं मुरहू के दुलवा पहाड़ में हुतुकचुआ गांव निवासी टुकलू मांझी की तेजधार हथियार से हत्या.
19 नवंबर : अड़की के हूंठ मेंआंगनबाड़ी सेविका हन्ना कुमारी सोले की गला रेत कर हत्या.
20 नवंबर : अड़की थाना क्षेत्र के हेमरोम के निकट वाइएफसी के नाइट गार्ड सुदन मुंडा की गोली मार कर हत्या.
11 दिसंबर : खूंटी के सिल्दा नवाटोली के कर्मा बिंझिया की गोली मार कर हत्या.
12 दिसंबर : चुटिया की छात्रा अंजलि कुमारी की कुजराम पुल के समीप हत्या.
17 दिसंबर : मुरहू थाना क्षेत्र के गुटीगड़ा गांव के डौगड़ाटोली निवासी लिपी ओड़ेया उर्फ वकील की हत्या.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola