बकरीद को लेकर सोनाहातू थाना में शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को लेकर रविवार को सोनाहातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई.
सोनाहातू. बकरीद पर्व को लेकर रविवार को सोनाहातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने की. थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल लगातार तैनात रहेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में एसआई राकेश कुमार, मुखिया विकास सिंह मुंडा, मुखिया दीनबंधु सिंह मुंडा, जाकिर खान, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










