लोक कला और कलाकारों का संरक्षण, संवर्धन की मांग

Updated:
विज्ञापन
लोक कला और कलाकारों का संरक्षण, संवर्धन की मांग

झारखंड लोक कलाकार संघ खूंटी जिला इकाई की बैठक

विज्ञापन

खूंटी. केंद्रीय युवा सरना संगोम समिति खूंटी प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में रविवार को झारखंड लोक कलाकार संघ खूंटी जिला इकाई की बैठक संघ के अध्यक्ष लखन गुड़िया की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के लोक कलाकार झारखंड की समृद्ध कला संस्कृति को बचाकर रखे हैं, किंतु सरकार के स्तर से झारखंड की कला और लोक कलाकारों का संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है. इस अवसर पर झारखंड राज्य की लोक कला और कलाकारों का संरक्षण संवर्धन के लिए मांग रखी गयी. जिसमें मुख्य रूप से कलाकारों के मानदेय को बढ़ाने, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड के लोक कलाकारों को मासिक भत्ता और पहचान पत्र देने, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की महत्वाकांक्षी योजना सुबह सबेरे और शनि पर्व को पुनः शुरू करना शामिल है. इस अवसर पर लखन गुड़िया ने बताया कि झारखंड के कालाकारों को कलाकार पेंशन योजना देने की सरकार द्वारा मंजूरी दी गयी है, लेकिन आज तक एक भी कलाकारों को इसका लाभ नहीं मिला है. उन्होंने इसे शुरू करने का मांग की. मौके परं तंबुर दल लेपसेर अड़की, सरजोम बा रसिक अखडा गाड़ी गांव खूंटी, सांस्कृतिक दल दिगड़ी के सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे.

झारखंड के लोक कलाकारों को मासिक भत्ता और पहचान पत्र दे सरकार

सुबह-सबेरे और शनि पर्व कार्यक्रम पुनः शुरू किया जायेB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola