राहे में ऑटो पलटने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

कापीडीह स्कूल के सामने संतुलन बिगड़ने से ऑटो खेत के गड्डे में पलट गया.

विज्ञापन

सोनाहातू/राहे. राहे थाना क्षेत्र के कापीडीह स्कूल के समीप बुंडू -राहे सड़क में एक ऑटो (जेएच 01 सीएच 2946) पलटने से चालक 50 वर्षीय बहादुर महली की मौत हो गयी है. बहादुर महली बुंडू थाना के चीठोडीह गांव का रहने वाला था. घटना शनिवार रात 10 बजे की बतायी जा रही है. चालक ऑटो को लेकर सीसीटांड़ गांव से अपना घर बुंडू थाना के चीठोडीह गांव जा रहा था. ऑटो में अकेला था. कापीडीह स्कूल के सामने संतुलन बिगड़ने से ऑटो खेत के गड्डे में पलट गया. जिससे घटनास्थल में ही चालक की मौत हो गयी. राहे पुलिस शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola