नालंदा के दिव्यांग खिलाड़ी ने बढ़ाया देश का मान, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हुआ चयन, पावरलिफ्टिंग में दिखाएंगे दम

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News Disabled athlete brings glory country

झंडू कुमार

Nalanda News : बिहारशरीफ के प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी झंडू कुमार का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए चयन होने पर जिले में खुशी की लहर है. नालंदा पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने इसे जिले और बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया है. झंडू कुमार पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन
Nalanda News : बिहारशरीफ के प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी झंडू कुमार का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए चयन होने पर जिले में खुशी की लहर है. नालंदा पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने इसे जिले और बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया है. झंडू कुमार पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

23 जुलाई से 3 अगस्त तक यूनाइटेड किंगडम में होगा आयोजन

जानकारी के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 3 अगस्त तक यूनाइटेड किंगडम के ग्लासगो शहर में किया जाएगा. प्रतियोगिता में दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. झंडू कुमार के चयन से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है.

बैंकॉक में भी जीत चुके हैं दो मेडल

नालंदा पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि झंडू कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं. उन्होंने एक से 14 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था. अब कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन उनकी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

मेहनत और अनुशासन का मिला इनाम

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि झंडू कुमार की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है. खिलाड़ियों के लिए वे प्रेरणा बनकर उभरे हैं. लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और बिहार का नाम रोशन करेंगे.

खिलाड़ियों और कोच ने दी बधाई

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, सतनाम कबीर, ज्ञानेश, संजू और चंद्रा समेत कई सदस्य मौजूद रहे. वहीं जिम कोच गौतम सिंह और आकाश कुमार ने भी झंडू कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : अमृत भारत, गरीब नवाज और अमरनाथ एक्सप्रेस अब इस रूट से चलेगी, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल भी शुरू

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन