एसएस बालिका विद्यालय में छात्राओं को दी गयी कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता और न्याय की जानकारी
कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व अतिथि.
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की 'सशक्त युवा, सशक्त भारत' योजना के तहत नालंदा में छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और नेतृत्व क्षमता विकास पर जागरूक किया गया. यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था.
Empowered Youth : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जागृति योजना 2025 के तहत ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ अभियान को लेकर एसएस बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिहारशरीफ में जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम हुआ. इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा एवं आइडिया संस्था के सहयोग से किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा के सचिव राजेश कुमार गौरव ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया.
आपके शहर में
साइबर अपराध से बचने के बताये गये गुर
कार्यक्रम में छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और न्याय तक आसान पहुंच के संबंध में जानकारी दी गयी. छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव तथा शिक्षा के अधिकार सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया.
कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाया उत्साह
विभिन्न गतिविधियों और विचार-विमर्श के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया. विद्यालय के शिक्षकों ने भी अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
कार्यक्रम में ये लोग भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव, पैनल अधिवक्ता गौरव कुणाल, आइडिया संस्था के जिला समन्वयक मंटू कुमार, उज्जवल कुमार, अश्विनी, विवेक तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार प्रेमी सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाल विवाह मुक्त भारत तथा स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए