नालंदा: हर माह चौथे मंगलवार को 54 शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में लगेगा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’, प्रशासन-पुलिस के अधिकारी सुनेंगे समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

डीईओ कार्यालय, नालंदा

जिला प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' की शुरुआत की है. अब हर माह के चौथे मंगलवार को 54 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में शिविर लगाए जाएंगे. अधिकारी सीधे संवाद कर समस्याओं का 30 दिनों में समाधान सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन

Nalanda student help camp: विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है. अब जिले के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में हर माह के चौथे मंगलवार को ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ लगाया जाएगा. प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी संबंधित संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान की कार्रवाई करेंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक, छात्रावास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. शिकायत और अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 1100 पर कॉल कर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

54 संस्थानों और छात्रावासों में पहुंचेगा प्रशासन

इस पहल के तहत जिले के 54 प्रमुख सरकारी डिग्री कॉलेजों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, चिकित्सा एवं नर्सिंग संस्थानों, तकनीकी संस्थानों तथा कल्याण और अल्पसंख्यक छात्रावासों में शिविर आयोजित होंगे. प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ संबंधित पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. विद्यार्थी अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे.

बिजली-पानी से लेकर पढ़ाई और सुरक्षा तक की शिकायत

शिविर में विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के साथ छात्रावास से जुड़ी बिजली, पानी, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी. प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि संबंधित विभाग के माध्यम से उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है. इससे विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी.

प्रमुख डिग्री कॉलेज भी होंगे शामिल

विद्यार्थी सहयोग शिविर किसान कॉलेज सोहसराय, नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ, एसपीएम कॉलेज उदंतपुरी, नालंदा महिला कॉलेज, एसयू कॉलेज हिलसा और राजगीर डिग्री कॉलेज समेत बिंद, करायपरसुराय, कतरीसराय, नगरनौसा, नूरसराय, परवलपुर, रहुई, सरमेरा और थरथरी के नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में आयोजित होंगे.

20 कस्तूरबा विद्यालयों में भी लगेगा शिविर

अस्थावां, बेन, बिहारशरीफ, बिंद, चंडी, एकंगरसराय, गिरियक, हरनौत, हिलसा, इस्लामपुर, करायपरसुराय, कतरीसराय, नगरनौसा, नूरसराय, परवलपुर, रहुई, राजगीर, सरमेरा, सिलाव और थरथरी के 20 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी इस व्यवस्था में शामिल किया गया है.

मेडिकल, नर्सिंग और तकनीकी संस्थानों में भी समाधान

भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी, राजकीय दंत महाविद्यालय पैठना, एएनएम स्कूल बिहारशरीफ व इस्लामपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक अस्थावां तथा कल्याण बिगहा, हिलसा, राजगीर और सरमेरा के राजकीय आईटीआई संस्थानों में भी शिविर लगाये जाएंगे.

इसके अलावा डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास, जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास और बीबी सोगरा अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को भी शिविर में सुना जाएगा.

प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच बनेगा सीधा संवाद

जिला प्रशासन का मानना है कि विद्यार्थियों से सीधे संवाद करने से समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उनके समाधान की प्रक्रिया तेज होगी. यह पहल विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के साथ प्रशासन और पुलिस के साथ उनका सीधा संवाद मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़ें: दानापुर फायरिंग कांड फॉलोअप: नए युवक से दोस्ती से नाराज था पूर्व प्रेमी, कई दिनों से कर रहा था रेकी; पहले भी दे चुका था धमकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन