राजगीर में सजने जा रहा खिलाड़ियों का महाकुंभ, जूडो से फुटबॉल तक 12 खेलों की मेजबानी

Updated:
विज्ञापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | Prabhat Khabar Network

बिहार राज्य खेल 2026 का भव्य आयोजन 27 सितंबर से राजगीर और पटना में शुरू हो रहा है. ऐतिहासिक शहर राजगीर को मेजबानी मिलने से बिहार की खेल राजधानी के रूप में उसकी पहचान और मजबूत होगी. यह आयोजन ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा.

विज्ञापन

Bihar State Games 2026 Rajgir : पंच पहाड़ियों की गोद में बसे ऐतिहासिक शहर राजगीर में एक बार फिर बिहार के खिलाड़ियों का महाकुंभ सजने जा रहा है, और खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित बिहार राज्य खेल-2026 की तिथि में परिवर्तन करते हुए अब इसका आगाज शिक्षक दिवस पांच सितंबर के बजाय 27 सितंबर से होगा जिसका समापन तीन अक्टूबर को पटना में होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजगीर को मिली मेजबानी और खेल राजधानी के रूप में पहचान

इस बार आयोजन की खास उपलब्धि यह है कि इसकी मेजबानी राजधानी पटना के साथ-साथ राजगीर के राज्य खेल अकादमी को भी मिली है, जहां 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से लैस राजगीर की पहचान बिहार की खेल राजधानी के रूप में और मजबूत होगी.

राजगीर और पटना में होने वाली विभिन्न खेल स्पर्धाएं

राजगीर में जूडो, तैराकी, टेबल टेनिस, फेंसिंग, रग्बी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, हॉकी, कबड्डी, बास्केटबॉल और फुटबॉल जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे, जबकि पटना में वुशु, शूटिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, योगासन, ताइक्वांडो और साइकिलिंग प्रतियोगिताएं होंगी और शूटिंग स्पर्धा पटना के बिक्रम के साथ नालंदा के कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज में भी आयोजित की जाएगी.

Also Read : गया जी से बैंकॉक जाना होगा आसान, CM सम्राट चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

प्रतियोगिता का उद्देश्य और खिलाड़ियों के चयन की तैयारी

बिहार राज्य भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को समान अवसर उपलब्ध कराना है. जिसके माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के चयन व प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की जाएगी.

राजगीर में तैयारियां तेज और प्रशासनिक व्यवस्थाएं

राजगीर में प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा खिलाड़ियों के आवास, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, परिवहन और तकनीकी सुविधाओं को बेहतर बनाने में संबंधित विभाग जुटे हुए हैं. जिससे यह आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को नई दिशा देने और बिहार को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन