नालंदा : चाचा की डांट से आहत हुई युवती, इंस्टाग्राम पर लिखा सुसाइड नोट, अगले दिन नहर में मिला शव
सांकेतिक तस्वीर
नालंदा में एक 21 वर्षीय युवती की मौत ने सनसनी फैला दी है. चाचा द्वारा डांट-फटकार और मारपीट से आहत युवती ने नहर में कूदकर जान दे दी. मां ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप.
Nalanda 21 Year Old Girl Death(अजीत केसरी) : नालंदा के खोदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सेरथुआ गांव में सगे बड़े चाचा की डांट-फटकार, गाली-गलौज और मारपीट से आहत 21 वर्षीया भतीजी ने जान देकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली.
आपके शहर में
नहर से बरामद हुआ मृतका का शव
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतकी खोदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सेरथुआ गांव निवासी विमला देवी (पत्नी - सन्तन कुमार) की 21 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी बतलायी जाती है, जिसका शव पुलिस ने रविवार की देर संध्या में गांव के बगल में ही पानी भरे नहर से बरामद किया.
मां द्वारा थाने में लिखित आवेदन और आरोप
घटना के संबंध में मृतक युवती की मां विमला देवी ने स्थानीय थाने में अपने भैसुर संत कुमार और उसकी पत्नी कुसुम देवी के खिलाफ एक लिखित आवेदन दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि शनिवार को जब वह अपनी पुत्री के साथ पान की खेती में सिंचाई कर रही थीं, तब उन लोगों ने आकर पहले अपने खेत की सिंचाई करने को कहा और इंकार करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की.
इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट और शर्मिंदगी की बात
गांव वालों के सामने परिवार की पिटाई से आहत खुशी कुमारी काफी शर्मिंदगी और बेचैनी महसूस कर रही थी, जिसके बाद वह रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई और रविवार की सुबह गायब मिलने पर जब उसका मोबाइल चेक किया गया, तो इंस्टाग्राम पर उसने सुसाइड नोट पोस्ट किया हुआ पाया जिसमें परिवार को जलील किए जाने से मर्माहत होकर जान देने की बात लिखी थी.
Also Read : विधानसभा तक पहुंचा था बिहारशरीफ के जलालपुर बाजार का अतिक्रमण, नोटिस बेअसर रहा तो चला बुलडोजर
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना
रविवार की देर संध्या ग्रामीणों द्वारा नहर में शव तैरते देख शोर मचाने पर परिजनों और खोदागंज थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया, तथा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए