खूंटी में दो लाख के इनामी माओवादी ने किया सरेंडर
Updated at : 12 Sep 2018 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

सिल्ली व कसमार का एरिया कमांडर था महेंद्र खूंटी : दो लाख का इनामी भाकपा माओवादी एरिया कमांडर महेंद्र मुंडा उर्फ रितेश मुंडा (अड़की के गम्हरिया निवासी) ने मंगलवार को खूंटी पुलिस के समक्ष आत्समर्पण कर दिया. सरेंडर पॉलिसी के तहत डीआइजी व एसपी ने संयुक्त रूप से उसे दो लाख रुपये का चेक प्रदान […]
विज्ञापन
सिल्ली व कसमार का एरिया कमांडर था महेंद्र
खूंटी : दो लाख का इनामी भाकपा माओवादी एरिया कमांडर महेंद्र मुंडा उर्फ रितेश मुंडा (अड़की के गम्हरिया निवासी) ने मंगलवार को खूंटी पुलिस के समक्ष आत्समर्पण कर दिया. सरेंडर पॉलिसी के तहत डीआइजी व एसपी ने संयुक्त रूप से उसे दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. महेंद्र सिल्ली और कसमार का एरिया कमांडर था. इस मौके पर डीआइजी अमोल वेणुकांत होमकर, एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ के कमांडेंट राजकुमार, ऑपरेशन एएसपी अनुराग राज मौजूद थे.
महेंद्र मुंडा ने बताया कि वर्ष 2011 में भाकपा माओवादी के सिद्धांत से प्रभावित होकर वह नक्सली महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा, जीतराय मुंडा, प्रदीप स्वांसी, लोदरो लोहरा व जीवन कंडुलना के दस्ते में शामिल हुआ. फिर उसे एरिया कमांडर का ओहदा मिला. हाल के दिनों में महेंद्र मुंडा का संगठन से मोह भंग हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




