नये डीसी व डीडी से मिले झामुमो पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
नये डीसी व डीडी से मिले झामुमो पदाधिकारी

प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवपदस्थापित खूंटी उपायुक्त मो जावेद हुसैन से मुलाकात की.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद के नेतृत्व में झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवपदस्थापित खूंटी उपायुक्त मो जावेद हुसैन से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान जले के सर्वांगीण विकास, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गयी. उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी. प्रशासन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा. उन्होंने जिले में पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. झामुमो जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने उपायुक्त से जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाती रहेगी. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह से भी मुलाकात की. मौके पर जिला सचिव सुशील पहन, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, तनवीर खान, मकसूद अंसारी, अमरनाथ मुंडा, मनोज मंडल, कमलेश महतो, कुणाल मांझी, मोजिर अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola